9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

सिविल कानून

व्यतिक्रम के लिये वाद का खारिज किया जाना पूर्व-न्याय नहीं है

    «    »
 30-Mar-2026

शारदा सांघी एवं अन्य बनाम आशा अग्रवाल एवं अन्य 

"एक वादी जिसने किसी विवाद्यक पर निर्णय के लिये कार्यवाही प्रारंभ की थीयदि बाद में वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहता हैतो उसे बाद के प्रक्रम मेंविशेष रूप से संपार्श्विक या निष्पादन कार्यवाही मेंउसी विवाद को पुनर्जीवित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।" 

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय की एक खंडपीठजिसमें न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल थेनेशारदा सांघी एवं अन्य बनाम आशा अग्रवाल एवं अन्य (2026) के मामलेमें संपत्ति विवाद में एक अपील को खारिज कर दिया और यह माना कि यद्यपि व्यतिक्रम के कारण किसी वाद को खारिज करने से धारा 11 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन पूर्व-निर्णय लागू नहीं होता हैलेकिन जो वादी जानबूझकर पूर्व कार्यवाही को छोड़ देता हैउसे व्यापक न्यायसंगत सिद्धांतों के आधार पर निष्पादन में अनुतोष से वंचित किया जा सकता हैजो न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग माना जाएगा। 

शारदा सांघी एवं अन्य बनाम आशा अग्रवाल एवं अन्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • अपीलकर्त्ता 1988 में दायर किये गए विनिर्दिष्ट पालन के वाद में मूल वादी और डिक्रीदार थे। 
  • उन्होंने हैदराबाद में अचल संपत्ति के एक हिस्से के संबंध में स्वामी के पुत्र के साथ 15 दिसंबर, 1986 को विक्रय का करार किया था और जब विक्रेता कथित तौर पर अपने दायित्त्वों को पूरा करने में असफल रहातो उन्होंने उस करार को लागू करने की मांग की। 
  • विचारण न्यायालय ने अक्टूबर 1998 में विनिर्दिष्ट पालन के लिये वाद का निर्णय दियाजिसमें विक्रय विलेख के निष्पादन और कब्जे के अंतरण का निदेश दिया गया था। यह निर्णय अंतिम हो गयाऔर वादियों ने निष्पादन कार्यवाही शुरू की। 
  • निष्पादन के प्रक्रम मेंकुछ पर-पक्षकार - जो मूल वाद के पक्षकार नहीं थे - ने जुलाई 1990 में निष्पादित विक्रय विलेखों के आधार पर उसी संपत्ति के कुछ हिस्सों पर स्वतंत्र स्वामित्व का दावा करते हुए आपत्तियां दायर करके कब्जे की सुपुर्दगी का विरोध किया। 
  • उन्होंने दावा किया कि उनका स्वामित्व मूल स्वामी द्वारा किये गए कथित मौखिक दान से प्राप्त हुआ था और उन्होंने तर्क दिया कि वादियों द्वारा प्राप्त किया गया निर्णय उन पर बाध्यकारी नहीं था। 
  • गौरतलब है कि अपीलकर्त्ताओं ने इससे पहले उन्हीं विक्रय दस्तावेज़ों को रद्द करने की मांग करते हुए अलग-अलग वाद दायर किये थे। 
  • यद्यपिदोनों मुकदमे गैर-हाजिरी के कारण खारिज कर दिये गएऔर यहाँ तक ​​कि उनकी बहाली की अर्जी भी खारिज कर दी गई। परिणामस्वरूपप्रतिद्वंद्वी स्वामित्व दावों पर गुण-दोष के आधार पर कोई निर्णय नहीं हो सका। 
  • निष्पादन न्यायालय ने पर-पक्षकारों की आपत्तियों को खारिज कर दियालेकिन अपीलीय न्यायालय ने उस आदेश को अपास्त कर दिया और कहा कि डिक्रीदारों को आपत्तिकर्त्ताओं के विरुद्ध अपने अधिकारों को स्थापित करने के लिये एक पृथक् वाद दायर करना होगा। 
  • उच्च न्यायालय ने इस दृष्टिकोण की पुष्टि की। इससे असंतुष्ट होकरडिक्रीदारों ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • पूर्व-निर्णय के संबंध में:न्यायालय ने यह माना कि वादी की अनुपस्थिति के कारण वाद का खारिज होनाधारा 11 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन न्याय निर्णय के रूप में लागू नहीं होतीक्योंकि इसमें मामले के गुण-दोष पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अतःकेवल इसी आधार पर उसी वाद-हेतुक पर नया वाद दायर करना वर्जित नहीं है।  
  • न्यायसंगत वर्जित:न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह सिद्धांत उन मामलों में लागू नहीं होगा जहाँ वादी जानबूझकर बहाली या पुनः अभियोग दाखिल करने जैसे उपलब्ध उपचारों का पालन करने में असफल रहता हैऔर बार-बार कार्यवाही को गैर-अभियोजन के आधार पर खारिज होने देता है। ऐसे मामलों मेंव्यापक सिद्धांत ‘nemo debet bis vexari' (जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को एक ही वाद-हेतुक के लिये दो बार परेशान नहीं किया जाना चाहिये) लागू होता हैऔर न्यायसंगत आधार पर अनुतोष से इंकार किया जा सकता है। 
  • प्रक्रिया का दुरुपयोग:न्यायालय ने अपीलकर्त्ताओं के आचरण की आलोचना करते हुए इसे न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। विक्रय विलेखों को चुनौती देने के उनके पूर्व निर्णय को अंतिम रूप दिये जाने के बादवे निष्पादन में उसी विवाद्यक को दोबारा नहीं उठा सकते थे। बार-बार कार्यवाही न करना प्रत्यक्ष कार्यवाही से बचने और उन मामलों में आदेश प्राप्त करने के जानबूझकर किये गए आशय को दर्शाता है जहाँ विवाद करने वाले पक्षकार अनुपस्थित थे। 
  • सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 21 नियम 101 के संबंध में:अपीलीय न्यायालय के इस निदेश से असहमत होते हुए कि एक पृथक् वाद आवश्यक थान्यायालय ने यह नोट किया कि निष्पादन न्यायालय को सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 21 नियम 101 के अधीन अधिकारस्वामित्व या हित से संबंधित सभी प्रश्नों का निर्णय करने का अधिकार है। तथापिपूर्व वादों को छोड़ने के उनके पूर्व आचरण को देखते हुएइससे अपीलकर्त्ताओं को कोई सहायता नहीं मिली। 

पूर्व-निर्णय क्या है? 

बारे में: 

  • Res का अर्थ है "विषय वस्तु" और judicata का अर्थ है "निर्णयित" या निर्णय दिया गयाऔर साथ में इसका अर्थ है"निर्णयित मामला"। 
  • सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (CPC) की धारा 11 मेंपूर्व-निर्णय का सिद्धांत या किसी निर्णय की निश्चायकता का नियम निहित है। 
  • इसमें यह प्रावधान है कि एक बार किसी सक्षम न्यायालय द्वारा किसी मामले का अंतिम निर्णय हो जाने के बादकिसी भी पक्षकार को पश्चात्वर्ती वाद में उस मामले को दोबारा उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 
  • इसका उद्देश्य मुकदमों की बहुलता को रोकना और पक्षकारों को एक ही वाद-हेतुक से दो बार परेशान होने से बचाना है। 

आवश्यक तत्त्व: 

  • विवाद का विषय समान होना चाहिये:पूर्व-निर्णय के सिद्धांत को लागू करने के लियेपश्चात्वर्ती वाद में उठाया गया विवाद्यक पूर्ववर्ती वाद में उठाए गए विवाद्यक प्रत्यक्षत: और सारत: समान होना चाहिये 
  • समान पक्षकार:पूर्ववर्ती वाद उन्हीं पक्षकारों के बीच या उन पक्षकारों के बीच होना चाहिये जिनके अधीन वे या उनमें से कोई दावा करता हो। 
  • समान शीर्षक:दोनों पक्षकारों को पूर्ववर्ती और पश्चात्वर्ती वादों में एक ही शीर्षक के अधीन मुकदमा लड़ना होगा। 
  • सक्षम अधिकारिता:जिस न्यायालय ने पूर्ववर्ती वाद का निर्णय किया थाउसके पास पश्चात्वर्ती वाद या उस वाद का विचारण करने की अधिकारिता होनी चाहिये जिसमें विवाद्यक उठाया गया है। 
  • सुनवाई और अंतिम निर्णय:विचाराधीन मामले की सुनवाई पूर्व न्यायालय द्वारा की जा चुकी होगी और उस पर अंतिम निर्णय भी हो चुका होगा। 

दायरा और प्रयोज्यता: 

  • पूर्व-निर्णय का सिद्धांतसिविल वादोंनिष्पादन कार्यवाहीकराधान मामलोंऔद्योगिक न्यायनिर्णयप्रशासनिक आदेशोंअंतरिम आदेशों आदिपर लागू होता है। 
  • सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 11 में संहिताबद्ध पूर्व-निर्णय का सिद्धांतसंपूर्ण नहीं है। 

पूर्ववर्ती वाद: स्पष्टीकरण 1: 

  • सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 11 के स्पष्टीकरण में यह उपबंधित है कि "पूर्ववर्ती वाद" अभिव्यक्ति से तात्पर्य ऐसे वाद से है जिसका निर्णय विचाराधीन वाद से पहले किया गया होचाहे वह वाद इससे पहले संस्थित किया गया हो। 
  • वाद दायर करने की तारीख मायने नहीं रखतीअपितु वाद पर निर्णय सुनाए जाने की तारीख मायने रखती है।  
  • यदि कोई वाद बाद में भी दायर किया जाता हैतो स्पष्टीकरण के अर्थ के अनुसार वह पूर्ववर्ती वाद माना जाएगा यदि उस पर पहले ही निर्णय हो चुका हो। 

आन्वयिक प्राङ्ग-न्यायस्पष्टीकरण 4:  

  • आन्वयिक प्राङ्ग-न्याय का नियम सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 11 के स्पष्टीकरण चतुर्थ में समाहित है। 
  • इसका उद्देश्य न केवल उन विवाद्यकों पर दोबारा वाद चलाने से रोकना है जिनका निर्णय पूर्ववर्ती वाद में हो चुका हैअपितु उन विवाद्यकों को भी रोकना है जिन्हें उठाया जा सकता था और जिन पर निर्णय हो चुका था किंतु नहीं हुआ। 
  • यह उन लोक नीतियों का विरोध करता है जिन पर पूर्व-न्याय का सिद्धांत आधारित है।  

प्रतिनिधि वादस्पष्टीकरण 6: 

  • सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 11 के स्पष्टीकरण में कहा गया है कि जहाँ किसी सामान्य प्राइवेट या लोक अधिकार के संबंध में सद्भावनापूर्ण वाद शुरू किया जाता हैतो ऐसे वाद का निर्णय उस अधिकार में हितबद्ध वाले सभी व्यक्तियों पर पूर्व-न्याय के रूप में लागू होगा। 
  • स्पष्टीकरण के अंतर्गत किसी निर्णय को पूर्व-न्याय के रूप में प्रभावीहोने से पहले निम्नलिखित शर्तों को पूरा किया जाना चाहिये : 
    • वाद में स्पष्ट रूप से नामित न किये गए अन्य व्यक्तियों और स्वयं के लिये एक या एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से दावा किया गया अधिकार होना चाहिये 
    • वाद की पैरवी सद्भावनापूर्वक और सभी संबंधित पक्षकारों की ओर से की जानी चाहिये थी। 
    • यदि वाद सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश नियम के अंतर्गत हैतो उसमें निर्धारित सभी शर्तों का कठोरता से पालन किया जाना चाहिये 

पूर्व-न्याय के अपवाद: 

  • बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका:बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर पूर्व-न्याय का सिद्धांत लागू नहीं होता है। 
  • कपट या दुरभिसंधि:यदि मूल निर्णय कपट या दुरभिसंधि के माध्यम से प्राप्त किया गया थातो यह पश्चात्वर्ती वादों में बाध्यकारी नहीं हो सकता है। 
  • साक्ष्यों में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन:यदि कुछ नए साक्ष्य सामने आते हैं जिन्हें पूर्व सुनवाई के दौरान सम्यक् तत्परता के होते हुए भी नहीं खोजा जा सका थातो न्यायालय उस विवाद्यक पर पुन: सुनवाई की अनुमति दे सकता है। 
  • न्यायालय की अधिकारिता का अभाव:यदि मूल निर्णय देने वाले न्यायालय के पास उचित अधिकारिता का अभाव थातो निर्णय बाध्यकारी प्रभाव नहीं रख सकता है।