9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

सिविल कानून

सिविल प्रक्रिया संहिता का आदेश 9 नियम 13

    «    »
 02-Apr-2026

दीपेश माहेश्वरी एवं अन्य। वी. रेनू महेश्वरी और अन्य 

"सिविल प्रक्रिया संहिता का आदेश नियम 13 व्यापक अधिकारिता प्रदान करता हैजिससे आवेदक को गैर-उपस्थिति के लिये पर्याप्त कारण प्रदर्शित करने और एकपक्षीय डिक्री को अपास्त करने की मांग करने में सक्षम बनाया जा सकता है।" 

न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ नेदीपेश माहेश्वरी और अन्य बनाम रेनू माहेश्वरी और अन्य (2026)के मामले में यह निर्णयन दिया कि एकपक्षीय डिक्री के विरुद्ध धारा 96 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन दायर की गई असफल अपील पीड़ित पक्ष को बाद में उस डिक्री को अपास्त करने के लिये आदेश नियम 13 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन आवेदन दाखिल करने से नहीं रोकती है। 

  • न्यायालय ने आगे कहा कि किसी अवयस्क से लोक सूचनाओं का जवाब देने या स्वतंत्र विधिक कदम उठाने की अपेक्षा नहीं की जा सकती हैऔर सह-उत्तराधिकारियों द्वारा महत्त्वपूर्ण तथ्यों को लंबे समय तक छिपाने से भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 383 के अधीन उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को रद्द किया जा सकता है। 

दीपेश माहेश्वरी बनाम रेनू माहेश्वरी और अन्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • यह विवाद ओमप्रकाश माहेश्वरी की मृत्यु के बाद शुरू हुई उत्तराधिकार कार्यवाही से उत्पन्न हुआ। मृतक की प्रथम विवाह से हुई पुत्रियों ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया और स्वयं को एकमात्र विधिक उत्तराधिकारी बताते हुएजानबूझकर उसकी द्वितीय पत्नी और उससे जन्मे एक अवयस्क पुत्र के अस्तित्व को छिपाया। 
  • अवयस्क पुत्र — अपीलकर्त्ता संख्या 1 — को कार्यवाही में पक्षकार के रूप में कभी शामिल नहीं किया गयाजबकि प्रत्यर्थी पुत्रियों को उसके अस्तित्व की पूरी जानकारी थी। विधि के अनुसार उसके हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिये कोई संरक्षक नियुक्त नहीं किया गया। परिणामस्वरूपउत्तराधिकार प्रमाण पत्र एकपक्षीय जारी कर दिया गया। 
  • व्यस्क होने परअपीलकर्त्ता नंबर ने अपनी माता और मृतक की द्वितीय पत्नी  अपीलकर्त्ता नंबर 2, मालती माहेश्वरी - के साथ मिलकर आदेश नियम 13 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन एक आवेदन दाखिल करके एकपक्षीय आदेश को चुनौती दी। 
  • विचारण न्यायालयप्रथम अपीलीय न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (ग्वालियर पीठ) सभी ने इस आधार पर आवेदन खारिज कर दिया कि माता पहले ही पिछली अपीलीय कार्यवाही में भाग ले चुकी थीजिससे दोनों अपीलकर्त्ता आदेश नियम 13 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन सहारा लेने के हकदार नहीं रह गए थे। 
  • इससे व्यथित होकर पुत्र और द्वितीय पत्नी ने उच्चतम न्यायालय में अपील की। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • न्यायालय ने माना कि धारा 96 सिविल प्रक्रिया संहिता और आदेश नियम 13 सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कार्यवाही का दायरा पूरी तरह से भिन्न है। जबकि धारा 96 डिक्री के गुण-दोष पर अपील से संबंधित हैआदेश नियम 13 आवेदक को गैर-उपस्थिति के लिये पर्याप्त कारण प्रस्तुत करने और एकपक्षीय डिक्री को अपास्त करने की मांग करने में सक्षम बनाता है - यह एक व्यापक उपचार है जो स्वतंत्र आधारों पर कार्य करता है। 
  • न्यायालय ने आगे कहा कि अपीलकर्त्ता संख्या द्वारा धारा 96 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन दायर अपील को मात्र खारिज कर देनाउस समय जब अपीलकर्त्ता संख्या अभी भी अवयस्क थाउसके द्वारा आदेश नियम 13 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन एकपक्षीय उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को अपास्त करने की संयुक्त रूप से मांग करने में बाधा नहीं बनेगा। 
  • अवयस्क की अनुपस्थिति के प्रश्न परन्यायालय ने अपर जिला न्यायाधीश के इस निष्कर्ष को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया कि लोक सूचना प्रकाशित होने पर अवयस्क स्वयं को प्रत्यर्थी बना सकता थाऔर इसे "पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण और अनुचित" करार दिया। न्यायालय ने माना कि संबंधित समय पर अवयस्क होने के कारणअपीलकर्त्ता संख्या विधिक रूप से अक्षम था और इस प्रकार के स्वतंत्र विधिक कदम उठाने में पूरी तरह असमर्थ था। व्यस्क होने पर ही उसने कार्यवाही को चुनौती देने की विधिक क्षमता प्राप्त की।   
  • न्यायालय ने यह भी पाया कि अभिलेख में ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे अवयस्क और उसकी माता के बीच किसी तरह की मिलीभगत का संकेत मिलेऔर प्रत्यर्थियों ने अवयस्क का प्रतिनिधित्व करने के लिये एक वैध संरक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया - जो कि एक विधिक दायित्त्व था जिसे पूरा करना उनका कर्त्तव्य था। 
  • उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की वैधता के संबंध मेंन्यायालय ने यह माना कि यदि आवेदन दोषपूर्ण है या महत्त्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया गया है या गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया हैतो उसके आधार पर जारी किया गया प्रमाण पत्र भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 383 के अधीन रद्द किया जा सकता है। 
  • तदनुसारन्यायालय ने एकपक्षीय उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को अपास्त कर दिया और नए सिरे से निर्णय के लिये कार्यवाही बहाल कर दीसाथ ही संबंधित न्यायालय को मामले का शीघ्रता सेअधिमानतः एक वर्ष के भीतरनिर्णय लेने का निदेश दिया। 

सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश नियम 13 क्या है? 

सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश नियम 13 - प्रतिवादी के विरुद्ध एकपक्षीय डिक्री को अपास्त करना: 

  • जिस प्रतिवादी के विरुद्ध एकपक्षीय डिक्री पारित की गई हैवह डिक्री पारित करने वाले न्यायालय में इसे अपास्त करने के लिये आवेदन कर सकता है। 
  • अभियुक्त को न्यायालय को दो आधारों में से किसी एक पर संतुष्ट करना होगा: कि समन विधिवत तामील नहीं किया गया थाया कि वह पर्याप्त हेतुक से सुनवाई में उपस्थित होने से रोका गया था। 
  • यदि न्यायालय संतुष्ट हो जाता हैतो वह खर्चोंन्यायालय में संदाय या अन्य किसी भी प्रकार से उचित शर्तों पर निर्णय को अपास्त कर देगा। 
  • निर्णय को अपास्त करने पर न्यायालय वाद की कार्यवाही के लिये एक दिन निर्धारित करेगा। 
  • जहां किसी निर्णय को केवल आवेदक प्रतिवादी के विरुद्ध ही अपास्त नहीं किया जा सकता हैवहाँ उसे सभी या किसी अन्य प्रतिवादियों के विरुद्ध भी अपास्त किया जा सकता है। 
  • यदि प्रतिवादी को सुनवाई की तारीख की सूचना थी और उपस्थित होने के लिये पर्याप्त समय दिया गया थातो कोई भी न्यायालय केवल समन की तामील में अनियमितता के आधार पर एकपक्षीय डिक्री को अपास्त नहीं करेगा। 
  • जहाँ किसी एकपक्षीय डिक्री के विरुद्ध अपील को वापसी के अलावा किसी अन्य आधार पर निपटाया गया होवहाँ उस डिक्री को अपास्त करने के लिये इस नियम के अधीन कोई आवेदन नहीं किया जाएगा। 
  • यह नियम न्यायालय को न्याय के हितों को संतुलित करने और प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिये विवेकाधीन शक्ति प्रदान करता है।