9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

आपराधिक कानून

यदि अभियुक्त को आरोप पढ़कर सुनाए जाएं तो बिना हस्ताक्षर वाली आरोपपत्र घातक नहीं होती

    «
 27-Mar-2026

संदीप यादव बनाम सतीश और अन्य 

"आरोपपत्र पर हस्ताक्षर न होने से संबंधित दोष किसी प्रकार अवैध नहीं है। यह अधिक से अधिकदण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 215 और 464 के अंतर्गत एक सुधरने योग्य प्रक्रियात्मक अनियमितता है। न्याय में किसी प्रकार की विफलता सिद्ध न होने की स्थिति मेंऐसा दोष कार्यवाही को अमान्य नहीं कर सकता।" 

न्यायमूर्ति आर. महादेवन और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की पीठ नेसंदीप यादव बनाम सतीश और अन्य (2026)के मामले में यह निर्णय दिया कि आरोप विरचित करने के आदेश पत्र पर हस्ताक्षर न करने से विचारण अमान्य नहीं होता हैजहाँ अभियुक्तों को आरोप विधिवत पढ़कर सुनाए गए थेउन्होंने आरोपों की प्रकृति को समझा था और विचारण की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लिया था। 

  • न्यायालय ने आगे कहा कि निर्णायक कसौटी प्रक्रियात्मक दोष का अस्तित्व नहीं हैअपितु यह है कि क्या अभियुक्त को अपनी प्रतिरक्षा के संचालन में गुमराह किया गया था और क्या वास्तव में न्याय की विफलता हुई है। 

संदीप यादव बनाम सतीश और अन्य (2026) मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 147, 148, 149, 307, 302 और 120ख के अधीन प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई। 
  • आरोप पत्र दाखिल होने के बादमामले को विचारण के लिये सेशन न्यायालय को सौंप दिया गया। 
  • विचारण न्यायालय ने एक को छोड़कर बाकी सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र विरचित करने की कार्यवाही शुरू कीउस एक अभियुक्त ने स्वयं को निर्दोष बताया। 
  • अभियुक्तों को आरोप पढ़कर सुनाए गए और समझाए गए। तथापिआरोप पत्र विरचित करने वाली आदेश पुस्तिका पर विचारण न्यायालय के हस्ताक्षर नहीं थे। 
  • अभियुक्तों ने आरोप विरचित होने के बाद विचारण की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लियाजिसमें अभियोजन पक्ष के साक्षियों से व्यापक प्रतिपरीक्षा भी शामिल थीऔर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं उठाई। 
  • दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के अधीन परीक्षा के प्रक्रम में ही अभियुक्त को यह अहसास हुआ कि आरोप पत्र विरचित करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर नहीं थे। 
  • इस आधार पर नए सिरे से विचारण की मांग करते हुएअभियुक्त ने धारा 482 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर किया। 
  • उच्च न्यायालय ने आवेदन मंजूर कर लिया और नए सिरे से विचारण करने का निदेश दिया। इस आदेश से असंतुष्ट होकर परिवादकर्त्ता ने उच्चतम न्यायालय में अपील की। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को अपास्त करते हुए कहा कि आरोप-विरचित करने के आदेश पत्र पर हस्ताक्षर का न होना धारा 215 और 464 दण्ड प्रक्रिया संहिता के दायरे में आने वाली एक उपचार योग्य प्रक्रियात्मक अनियमितता है और यहविचारण को अमान्य करने वाली अवैधता नहीं है। 
  • न्यायालय ने पाया कि जहाँ अभियुक्त आरोपों की प्रकृति को स्पष्ट रूप से समझता था और उसे प्रतिरक्षा करने का पूरा अवसर मिला थावहाँ आरोप में खामियों को निर्णायक नहीं माना जा सकता। न्यायालय ने तर्क दिया किऔपचारिक रूप से आरोप विरचित न होना भी कार्यवाही को अमान्य नहीं करता - निर्णायक कसौटी यह है कि क्या अभियुक्त को अपनी प्रतिरक्षा के संचालन में गुमराह किया गया था और क्या इससे न्याय में विफलता हुई है। 
  • न्यायालय ने कहा कि प्रतिरक्षा पक्ष ने कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लिया और अभियोजन पक्ष के साक्षियों से विस्तृत प्रतिपरीक्षा की। प्रतिपरीक्षा की प्रकृति से स्पष्ट होता है कि अभियुक्त अभियोजन पक्ष के मामले से पूरी तरह अवगत थेजिसमें उनकी कथित भूमिकाएँअपराध करने का तरीका और प्रतिरक्षा पक्ष द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले तर्कजिनमें ‘plea of alibi’ (घटनास्थल पर मौजूद न होने का दावा) भी शामिल थासभी शामिल थे। 
  • न्यायालय ने माना कि विचारण की पूरी कार्यवाही के दौरान अभियुक्तों की निरंतर सहभागिता और कथित त्रुटि पर कोई आपत्ति न उठाने से यह और पुष्ट होता है कि उन्हें न तो गुमराह किया गया और न ही किसी भी प्रकार से उनके साथ विभेद किया गया। यद्यपि आरोप पत्र पर हस्ताक्षर न होना एक प्रक्रियात्मक लोप हैलेकिन इससे कार्यवाही अमान्य नहीं हो जातीक्योंकि आरोप पत्र वास्तव में न्यायालय और संबंधित पक्षकारों द्वारा तैयार किया गयादर्ज किया गयापढ़ा गया और उस पर कार्रवाई की गई थी। 
  • तदनुसारन्यायालय ने माना कि उच्च न्यायालय द्वारा पर्याप्त प्रगति होने और साक्ष्य अभिलिखित किये जाने के बाद नए सिरे से विचारण का निदेश देना उचित नहीं था। अपील मंजूर करते हुए विचारण न्यायालय को आदेश दिया गया कि वह मामले को विवादित आदेश से पूर्व की स्थिति से आगे बढ़ाए और विधि के अनुसार कार्यवाही को शीघ्रता से समाप्त करे। 

आदेश-पत्र (Order Sheet) क्या है? 

  • आदेश-पत्र (Order Sheet) एक आधिकारिक अभिलेख है जिसे न्यायालय द्वारा प्रत्येक मामले में रखा जाता हैजिसमें पीठासीन न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट सुनवाई की प्रत्येक तिथि पर पारित सभी आदेशोंनिर्देशों और कार्यवाही को अभिलिखित करते हैं। 
  • साधारण शब्दों में कहें तोयह मामले की दैनिक डायरी की तरह है - जब भी मामला न्यायालय के सामने आता हैन्यायाधीश उस दिन हुई घटना और अगले कदम को लिख लेते हैंऔर फिर प्रविष्टि को प्रमाणित करने के लिये उस पर हस्ताक्षर कर देते हैं। 

इसमें सामान्यत: क्या शामिल होता है: 

  • सुनवाई की तिथि 
  • उपस्थित पक्षकारों या उनके अधिवक्ताओं के नाम 
  • उस दिन न्यायालय में जो कुछ घटित हुआ उसका संक्षिप्त सारांश 
  • न्यायालय द्वारा पारित आदेश या निदेश 
  • अगली सुनवाई की तारीख 
  • न्यायाधीश के हस्ताक्षर - जो सबसे महत्त्वपूर्ण भाग हैक्योंकि यह आदेश को प्रमाणित करता है।