9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / कंपनी अधिनियम

सिविल कानून

निष्क्रिय कंपनी

    «    »
 12-May-2026

परिचय 

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 455 उन कंपनियों के लिये एक विधायी तंत्र प्रदान करती है जिनका गठन किसी भावी परियोजना के लिये किया गया हैया जिनके पास कोई परिसंपत्ति या बौद्धिक संपदा हैऔर जिनका कोई महत्त्वपूर्ण लेखांकन संव्यवहार नहीं हैजिससे वे कंपनी रजिस्ट्रार से निष्क्रिय कंपनी का दर्जा प्राप्त कर सकें। 

  • इसी प्रकारएक निष्क्रिय कंपनी - जिसने पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान न तो कोई व्यवसाय या संचालन किया है और न ही कोई महत्त्वपूर्ण लेखांकन संव्यवहार किया हैया जिसने पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान वित्तीय विवरण और वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किये हैं - भी निष्क्रिय स्थिति के लिये आवेदन करने के लिये पात्र है। 
  • यह प्रावधान ऐसी कंपनियों को विधिक रूप से मान्यता प्राप्त लेकिन परिचालन रूप से निलंबित स्थिति में रजिस्टर में बने रहने में सक्षम बनाता हैजिससे उनके विधिक अस्तित्व को बनाए रखते हुए उनके अनुपालन का भार कम हो जाता है। 

मुख्य परिभाषाएँ 

धारा 455 की व्याख्या में दो महत्त्वपूर्ण परिभाषाएँ दी गई हैं: 

निष्क्रिय कंपनीसे तात्पर्य ऐसी कंपनी से है जो — 

  • कोई व्यवसाय या संचालन नहीं कर रहा हैया 
  • पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान कोई महत्त्वपूर्ण लेखांकन संव्यवहार नहीं किया हैया 
  • पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान वित्तीय विवरण और वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किए हैं। 

महत्त्वपूर्ण लेखांकन लेनदेन सेतात्पर्य निम्नलिखित के अलावा किसी भी संव्यवहार से है— 

  • किसी कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार को फीस का संदाय; 
  • कंपनी अधिनियम या किसी अन्य विधि की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये किये गए संदाय; 
  • अधिनियम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये शेयरों का आवंटनऔर 
  • कंपनी के कार्यालय और अभिलेखों के रखरखाव के लिये संदाय 

निष्क्रिय स्थिति प्राप्त करने की प्रक्रिया (धारा 455(1) और (2)) 

  • निष्क्रिय स्थिति के लिये पात्र कंपनी निर्धारित तरीके से रजिस्ट्रार को आवेदन कर सकती है। 
  • ऐसे आवेदन पर विचार करने के बादरजिस्ट्रार कंपनी को निष्क्रिय कंपनी का दर्जा प्रदान करेगा और इस संबंध में निर्धारित प्रपत्र में एक प्रमाण पत्र जारी करेगा। 
  • यदि कोई कंपनी निरंतर दो वित्तीय वर्षों तक वित्तीय विवरण या वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं करती हैतो रजिस्ट्रार उस कंपनी को नोटिस जारी करेगा और कंपनी के आवेदन के बिना भी उसका नाम निष्क्रिय कंपनियों के रजिस्टर में दर्ज करेगा। 

निष्क्रिय कंपनियों का रजिस्टर (धारा 455(3) और (4)) 

  • रजिस्ट्रार को विहित प्ररूप में निष्क्रिय कंपनियों का रजिस्टर बनाए रखना आवश्यक है। 
  • यह रजिस्टर उन सभी कंपनियों का आधिकारिक रिकॉर्ड है जिन्होंने निष्क्रिय स्थिति प्राप्त कर ली है या जिन्हें निष्क्रिय स्थिति सौंपी गई हैऔर यह ऐसी कंपनियों की नियामक निगरानी को सक्षम बनाता है। 

निष्क्रिय कंपनी के दायित्त्व और पुनरुद्धार (धारा 455(5)) 

निष्क्रिय कंपनी सांविधिक दायित्त्वों से पूरी तरह मुक्त नहीं होती है। उसे कुछ शर्तों का पालन करना होता है। 

  • विहित न्यूनतम संख्या में निदेशकों को बनाए रखना; 
  • ऐसे दस्तावेज़ दाखिल करें जैसा कि विहित किया जा सकता हैऔर 
  • अपनी निष्क्रिय स्थिति को बनाए रखने के लिये रजिस्ट्रार को विहित वार्षिक फीस का संदाय करें। 

एक निष्क्रिय कंपनी विहित दस्तावेज़ों और फीस के साथ रजिस्ट्रार को आवेदन करके सक्रिय कंपनी बन सकती है। 

रजिस्टर से नाम हटाना (धारा 455(6)) 

  • यदि कोई निष्क्रिय कंपनी धारा 455 की आवश्यकताओं का अनुपालन करने में विफल रहती हैतो रजिस्ट्रार निष्क्रिय कंपनियों के रजिस्टर से उसका नाम हटा देगा। 
  • यह उपबंध सुनिश्चित करता है कि निष्क्रिय कंपनी ढाँचे का दुरुपयोग सांविधिक अनुपालन से स्थायी रूप से बचने के लिये न किया जाएऔर केवल वास्तव में निष्क्रिय कंपनियां ही कम दायित्त्व का लाभ उठा सकें। 

निष्कर्ष 

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 455 के अंतर्गत निष्क्रिय कंपनी का ढाँचावास्तव में निष्क्रिय संस्थाओं के अस्तित्व को बनाए रखने और अनावश्यक अनुपालन भार को कम करने के बीच संतुलन स्थापित करता है। पात्रता के लिये स्पष्ट मानदंडरजिस्ट्रीकरण के लिये प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय और न्यूनतम निरंतर दायित्त्वों को स्थापित करकेयह उपबंध सुनिश्चित करता है कि निष्क्रिय स्थिति सांविधिक कर्त्तव्यों से बचने का एक तंत्र होने के बजाय एक वैध नियामक व्यवस्था है।