आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

सांविधानिक विधि

गैर- अभियुक्त व्यक्तियों के बैंक खातों को फ्रीज़ किया जाना अनुच्छेद 19(1)(छ) और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है

    «
 07-Feb-2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड और अन्य बनाम भारत संघ और अन्य 

"बैंक खातों को सर्वव्यापी या असंगत रूप से फ्रीज करनाविशेषतः जहां खाताधारक न तो अभियुक्त है और न ही अन्वेषण के अधीन अपराध में संदिग्ध हैस्पष्ट रूप से मनमाना हैऔर भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(छ) और 21 के अधीन मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।" 

न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव 

स्रोत: दिल्ली उच्च न्यायालय  

चर्चा में क्यों? 

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव नेमालाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड और अन्य बनाम भारत संघ और अन्य (2026)के मामले में यह निर्णय दिया कि बैंक खातों को सर्वव्यापी और असंगत रूप से फ्रीज करनाविशेषत: जहाँ खाताधारक न तो अभियुक्त है और न ही संदिग्धस्पष्ट रूप से मनमाना है और भारत के संविधान, 1950 (COI) के अनुच्छेद 21 और 19(1)(छ) का उल्लंघन करता है। 

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड और अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य (2026) मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • यह याचिका मलाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड द्वारा दायर की गई थीजिसमें केंद्र सरकार द्वारा दो बैंकों को कंपनी के बैंक खातों को रोक देने या फ्रीज करने के निदेश जारी करने की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। 
  • 2024-25 मेंमालाबार गोल्ड ने डलास ई-कॉम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक एक ग्राहक के साथ लगभग 14.2 करोड़ रुपए के सोने का संव्यवहार किया 
  • तत्पश्चात्कुछ व्यक्तियों ने डलास ई-कॉम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध कपट या साइबर अपराध का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया 
  • मलाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड के विरुद्ध कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) या परिवाद दर्ज नहीं किया गया 
  • मलाबार गोल्ड के विरुद्ध किसी भी परिवाद के न होते हुए भीअन्वेषण/प्रवर्तन एजेंसियों ने दो बैंकों को मलाबार गोल्ड के खातों में कुछ निश्चित राशि को "रोकने" या फ्रीज करने के निदेश जारी किये 
  • जब्त की गई रकम को अपराध से प्राप्त संदिग्ध आगम माना गया। 
  • पिछले वर्ष की 28 मार्च तकमालाबार गोल्ड के बैंक खातों में लगभग 80,10,857 रुपए फ्रीज कर दिये गए थे। 
  • किसी भी अन्वेषण में कंपनी को न तो अभियुक्त के रूप में दिखाया गया और न ही संदिग्ध के रूप में। 
  • फ्रीजिंग की कार्रवाई के कारणमालाबार गोल्ड ने कहा कि वह कर्मचारियों को वेतन देने या दैनिक व्यावसायिक खर्चों को पूरा करने के लिये अपने स्वयं के फंड का प्रयोग नहीं कर पा रहा है। 
  • इस कार्रवाई से कंपनी के व्यावसायिक संचालन और वित्तीय स्थिति को काफी नुकसान पहुँचा 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • न्यायालय ने पाया कि मालाबार गोल्ड एंड डायमंड लिमिटेड के विरुद्ध कोई परिवाद नहीं था 
  • अधिकारियों ने कथित अपराधों में कंपनी की किसी भी प्रकार की संलिप्तता को साबित नहीं कर पाया था। 
  • न्यायालय ने इस बात पर बल दिया कि बैंक खातों को सर्वव्यापी या असंगत रूप से फ्रीज करनाविशेषत: जहाँ खाताधारक न तो अभियुक्त है और न ही संदिग्धस्पष्ट रूप से मनमाना है। 
  • इस प्रकार अकाउंट फ्रीज़ करना भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(छ) (व्यापार और कारबार करने की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और आजीविका का अधिकार) के अधीनमौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।   
  • न्यायालय ने माना कि "किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए बिना इस तरह के सर्वव्यापी डेबिट फ्रीजिंग का अपरिहार्य प्रभाव यह होता है कि अन्यथा निर्दोष संस्था के दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक संचालन ठप्प हो जाते हैंजिसके परिणामस्वरूप वाणिज्यिक गुडविल और वित्तीय नुकसान होता हैऔर इस प्रकार एक गैर-दोषी खाताधारक को दण्डात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है।"  
  • न्यायालय ने कहा कि "याचिकाकर्त्ताओं की किसी भी प्रकार की संलिप्तता के अभाव मेंविभिन्न राशियों को निरंतर फ्रीज करने और रोके रखने से याचिकाकर्त्ताओं को नुकसान हुआ है और याचिकाकर्त्ता नंबर अपने कर्मचारियों के आवश्यक वेतन का संदाय करने और अपने व्यवसाय के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिये अन्य दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिये अपने धन का उपयोग करने में असमर्थ हो गया है।" 
  • न्यायालय ने निदेश दिया कि मालाबार गोल्ड के बैंक खातों को तत्काल डीफ्रीज किया जाए। 
  • न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि कोई प्रवर्तन या अन्वेषण अभिकरण कंपनी के विरुद्ध अन्वेषण प्रारंभ करने का प्रस्ताव करती है या अन्वेषण कर रही हैतो उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) के प्रावधानों के अनुसार ऐसा करने की स्वतंत्रता होगी।  
  • मालाबार गोल्ड ने ऐसे किसी भी अन्वेषण में पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया। 

भारत के संविधान का अनुच्छेद 19(1)(छ) क्या है और इसका उल्लंघन क्या है? 

  • अनुच्छेद 19(1)(छ) की प्रकृति एवं कार्यक्षेत्र:  
    • भारत के संविधान का अनुच्छेद 19(1)(छ) सभी नागरिकों कोकोई वृत्ति, उपजीविका, व्यापार या कारबार करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। 
    • यह अधिकार व्यापक और सामान्य प्रकृति का हैजो व्यक्तियों को राज्य द्वारा मनमाने निर्बंधनों के बिना स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय या वृत्ति चुनने की अनुमति देता है। 
    • अनुच्छेद 19(1)(छ) के अधीन अधिकार निरपेक्ष नहीं है और यह अवैध क्रियाकलापों या विधि द्वारा प्रतिषिद्ध वृत्ति तक विस्तारित नहीं होता है। 
    • अनुच्छेद 19(1)(छ) संविधान के अनुच्छेद 19(6) के अधीन हैजो राज्य को आम जनता के हित में इस अधिकार पर युक्तियुक्त निर्बंधन अधिरोपित करने की अनुमति देता है। 
    • अनुच्छेद 19(6) कोई वृत्ति, उपजीविका, व्यापार या कारबार करने के लिये आवश्यक वृत्तिक या तकनीकी अर्हताओं को विहित करने वाली विधियों को अधिनियमित करने की भी अनुमति देता है। 
    • समान अवसर का सिद्धांत अनुच्छेद 19(1)(छ) में निहित एक महत्त्वपूर्ण अवधारणा हैजिसके अनुसार सभी समान रूप से स्थित प्रतिस्पर्धियों को व्यापार और वाणिज्य में भाग लेने का समान अवसर दिया जाना चाहिये 
    • समान अवसर का सिद्धांत लोकहित को ध्यान में रखते हुएराज्य को कृत्रिम बाधाएँ खड़ी करके कुछ लोगों के पक्ष में बाजार को विकृत करने से रोकने के लिये बनाया गया है। 
  • इस अधिकार पर परिसीमाएँ: 
    • नागरिक अनुच्छेद 19(1)(छ) के अधीन अपनी पसंद के किसी विशिष्ट पद या नौकरी को धारण करने के मौलिक अधिकार का दावा नहीं कर सकते। 
    • राज्य या किसी भी सांविधिक निकाय पर किसी व्यवसाय को लाभदायक बनाने या किसी व्यक्ति को ग्राहक या व्यावसायिक अवसर प्रदान करने का कोई दायित्त्व नहीं है। 
    • यदि किसी व्यक्ति का किसी स्थान पर कब्जा विधिविरुद्ध हैतो वे उस स्थान से व्यवसाय करने को न्यायसंगत ठहराने के लिये अनुच्छेद 19(1)(छ) का सहारा नहीं ले सकते। 
    • अनुच्छेद 19(1)(छ) के अधीन मौलिक अधिकारों का उपयोग अवैध कृत्यों को न्यायसंगत ठहराने या अधिकारियों को उनके विधिक सांविधिक कर्त्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिये नहीं किया जा सकता है। 
    • उच्चतम न्यायालय ने निजी उद्यमों पर सामाजिक नियंत्रण के उद्देश्य से बनाए गए विधान को बरकरार रखा है और भारत की नियंत्रित और नियोजित अर्थव्यवस्था को मान्यता देते हुएराज्य नीति के निदेशक तत्त्वों के अनुरूप निजी क्रियाकलापों पर निर्बंधन लगाने की अनुमति दी है। 

भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 क्या है? 

बारे में: 

  • इस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को, उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जाएगा, अन्यथा नहीं । 
  • यह मौलिक अधिकार प्रत्येक व्यक्तिचाहे वह नागरिक हो या विदेशीको समान रूप से प्राप्त है। 
  • भारत के उच्चतम न्यायालय ने इस अधिकार को मौलिक अधिकारों का हृदय बताया है। 
  • यह अधिकार केवल राज्य के विरुद्ध ही प्रदान किया गया है। 
  • अनुच्छेद 21 दो अधिकारों की सुरक्षा करता है: 
    • प्राण का अधिकार 
    • दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार 

विधिक निर्णय: 

  • फ्रांसिस कोराली मुलिन बनाम प्रशासक (1981) के मामलेमेंन्यायमूर्ति पी. भगवती ने कहा था कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 एक लोकतांत्रिक समाज में सर्वोच्च महत्त्व के सांविधानिक मूल्य को समाहित करता है। 
  • खरक सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1963) के मामलेमें, उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि जीवन की अवधि से केवल पशुवत अस्तित्व का ही अर्थ नहीं है। इसके हनन पर रोक उन सभी अंगों और इंद्रियों पर लागू होती है जिनके द्वारा जीवन का आनंद लिया जाता है। यह प्रावधान शरीर को विकृत करनेजैसे कि कवचधारी पैर काटनाआँख निकालना या शरीर के किसी अन्य अंग को नष्ट करना जिसके माध्यम से आत्मा बाह्य जगत से संपर्क करती हैपर भी समान रूप से प्रतिबंध लगाता है।