9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   ज्यूडिशियरी की तैयारी अब हिंदी माध्यम में! दृष्टि ज्यूडिशियरी का नया बैच 22 जून 2026 से शुरू | आज ही एडमिशन लें | ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध |   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / करेंट अफेयर्स

वाणिज्यिक विधि

सहकारी समितियों के लेनदार जमा राशि की वसूली के लिये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का सहारा ले सकते हैं।

    «    »
 08-Jun-2026

पुथुर सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बनाम सेतुमाधवन और अन्य 

"यद्यपि सहकारी समिति अधिनियम और उसके अंतर्गत निर्मित नियमों में लेनदारों द्वारा धन की वसूली के लिये एक तंत्र का प्रावधान हैफिर भी सहकारी समिति अधिनियम के प्रावधान उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का सहारा लेकर राशि वसूल करने के लेनदारों के अधिकार को समाप्त नहीं करते हैं।" 

न्यायमूर्ति ए.के. जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति प्रीता एके 

स्रोत: केरल उच्च न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. ए.के. जयशंकरन नाम्बियार और न्यायमूर्ति प्रीता ए.के. की खंडपीठ नेपुथुर सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बनाम सेथुमाधवन और अन्य (2026)के मामले में यह माना कि सहकारी समिति के जमाकर्ता और लेनदार केरल सहकारी समिति अधिनियम, 1969 के अधीन विवाद समाधान तंत्र तक सीमित नहीं हैं और जमा राशि की वसूली के लिये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का स्वतंत्र रूप से सहारा ले सकते हैं। 

  • न्यायालय ने इस बात की पुष्टि की, कि उपभोक्ता विधि के अंतर्गत उपलब्ध उपाय किसी अन्य प्रचलित विधि के अतिरिक्त हैंन कि उसका उल्लंघन करते हैं। केरल राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के आदेशों के विरुद्ध सहकारी बैंक द्वारा दायर रिट अपील को तदनुसार खारिज कर दिया गया। 

पुथुर सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बनाम सेथुमाधवन और अन्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • प्रथम प्रतिवादी ने अपीलकर्ता सहकारी बैंक में ₹5 लाख की सावधि जमा कराई थीजो जून, 2015 को परिपक्व हो गई थी। 
  • परिपक्व होने के बावजूदबैंक जमा राशि वापस करने में विफल रहाजिसके कारण जमाकर्ता ने त्रिशूर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराई। 
  • जिला आयोग ने बैंक को 12% प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित लाख रुपये और लागत एवं मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। 
  • बैंक ने इस आदेश को तुरंत चुनौती नहीं दीउसने अक्टूबर 2024 में ही राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से संपर्क किया और 825 दिनों की देरी को माफ करने की मांग की। 
  • राज्य आयोग ने देरी को माफ करने से इंकार कर दिया और अपील खारिज कर दी। 
  • इसके बाद बैंक ने रिट याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय का रुख कियाजिसे एकल न्यायाधीश ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य आयोग के तर्क में कोई अवैधता या विकृति नहीं है। 
  • रिट अपील मेंबैंक ने तर्क दिया कि जमाकर्ता को केरल सहकारी समिति अधिनियम, 1969 की धारा 69 के अधीन उपाय का सहारा लेना चाहिये था और उपभोक्ता फोरम के पास शिकायत पर सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र नहीं था। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • उपभोक्ता फोरम के अधिकार क्षेत्र पर:न्यायालय ने माना कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिये बनाई गई एक विशेष विधि हैऔर उपभोक्ता फोरम को प्रदत्त अधिकार क्षेत्र को केवल इसलिये विस्थापित नहीं किया जा सकता क्योंकि कोई अन्य विधि वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र प्रदान करता है। 
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को बाद की विधि के रूप में मानते हुए:न्यायालय ने टिप्पणी की, कि यदि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को एक सामान्य विधि के रूप में भी माना जाएतो भी किसी भी असंगति की स्थिति में यह पहले के विशेष अधिनियम पर प्रभावी होगाक्योंकि यह बाद की विधि है। 
  • उपभोक्ता उपचारों की पूरक प्रकृति पर:उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 3 (2019 अधिनियम की धारा 100 के अनुरूप) का हवाला देते हुएन्यायालय ने दोहराया कि उपभोक्ता उपचार पूरक हैंअनन्य नहींऔर सहकारी समिति अधिनियम के अधीन एक वैकल्पिक फोरम का अस्तित्व उपभोक्ता आयोगों के अधिकार क्षेत्र को समाप्त नहीं करता है। 
  • बैंक के आचरण पर:न्यायालय ने तकनीकी आपत्तियों के आधार पर देय जमा राशि की वापसी का विरोध करने के बैंक के प्रयास की कड़ी निंदा कीऔर इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक धन का प्रबंधन करने वाले सहकारी बैंक का यह कर्तव्य है कि वह परिपक्वता पर जमा राशि को तुरंत वापस करे। जब देयता विवाद में नहीं थीतब तकनीकी आधार पर दावे को विफल करने के प्रयास निंदनीय माने गए। 
  • अनुतोष के संबंध में:रिट अपील को खारिज करते हुएन्यायालय ने अपीलकर्ता बैंक की ओर से किये गए अनुरोध पर ध्यान देते हुएपुनर्भुगतान के आदेश का पालन करने के लिये छह महीने का समय दिया। 

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 100 क्या है? 

बारे में: 

  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को उपभोक्ताओं के हितों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और उससे संबंधित मामलों के लिये अधिनियमित किया गया था। 
  • इस अधिनियम ने उपभोक्ता विवादों के त्वरित और सरल समाधान के लिये जिलाराज्य और राष्ट्रीय स्तर पर त्रिस्तरीय अर्ध-न्यायिक तंत्र की स्थापना की। 
  • इस अधिनियम को बाद में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गयाजो 20 जुलाई, 2020 को लागू हुआ। 

धारा 100: 

  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 100, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा का उत्तराधिकारी है। यह उपभोक्ता विधि के उपायों के गैर-बाध्यकारी और योगात्मक स्वरूप को निर्धारित करती हैयह सुनिश्चित करते हुए कि अधिनियम मौजूदा विधिक ढांचों का प्रतिस्थापन करने के बजाय उनका पूरक है। 

मुख्य प्रावधान: 

  • पूरक उपाय:उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधान वर्तमान में लागू किसी अन्य विधि के प्रावधानों के अतिरिक्त हैं और उनका उल्लंघन नहीं करते हैं। 
  • अन्य विधियों पर प्रभाव:यह अधिनियम किसी भी ऐसे अधिकार या उपाय को कमसीमित या निरस्त नहीं करता है जो किसी उपभोक्ता को किसी अन्य विधिनियम या विधिक प्रावधान के अधीन प्राप्त हो सकता है। 
  • उपभोक्ता फोरम की गैर-अनन्यता:किसी अन्य फोरमन्यायाधिकरण या विवाद समाधान तंत्र का अस्तित्वजो किसी पृथक अधिनियम के अंतर्गत होइस अधिनियम के अधीन गठित उपभोक्ता आयोगों के अधिकार क्षेत्र को समाप्त नहीं करता है। 
  • विधायी निरंतरता:धारा 100, 1986 अधिनियम की धारा के सटीक आशय को बरकरार रखती हैजो इस स्थापित विधिक स्थिति को संरक्षित करती है कि उपभोक्ता संरक्षण उपाय समवर्ती और स्वतंत्र हैं।