9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   ज्यूडिशियरी की तैयारी अब हिंदी माध्यम में! दृष्टि ज्यूडिशियरी का नया बैच 22 जून 2026 से शुरू | आज ही एडमिशन लें | ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध |   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / करेंट अफेयर्स

सिविल कानून

उच्चतम न्यायालय ने जमानत नामंजूर करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार सक्रियता एक नया व्यवसाय है

    «    »
 15-Jun-2026

रमेश कुमार बहल बनाम पंजाब राज्य 

"सूचना का अधिकार कार्यकर्त्ता अब एक नए व्यवसाय का रूप ले चुके हैं। केंद्र सरकार ने धनराशि आवंटित कर दी हैसड़क निर्माण का कार्य वह स्वयं सुनिश्चित करेगी। आप कोई प्राधिकृत व्यक्ति नहीं हैं। स्वयंभू सूचना का अधिकार कार्यकर्त्ता!"  

न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की खंडपीठ नेरमेश कुमार बहल बनाम पंजाब राज्य (2026) के मामले में, सरकारी सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालनेएक पर्यवेक्षक अधिकारी पर हमला करने और साइट पर काम कर रहे मजदूरों के विरुद्ध जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणी करने के अभियुक्त एक RTI कार्यकर्त्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। 

  • न्यायालय ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को बरकरार रखते हुएवैध सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले तथाकथित RTI कार्यकर्त्ताओं के आचरण पर मौखिक टिप्पणी की। 

रमेश कुमार बहल बनाम पंजाब राज्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • याचिकाकर्त्ता रमेश कुमार बहलजो एक RTI कार्यकर्त्ता हैंने एक अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर कथित तौर पर परिवादकर्त्ताजो एक लोक सेवक हैंकी देखरेख में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाली। 
  • याचिकाकर्त्ता और उसके सह-अभियुक्तों पर परिवादकर्त्ता और कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों को धमकाने का आरोप है। यह भी आरोप है कि याचिकाकर्त्ता ने परिवादकर्त्ता को लात मारी जबकि अन्य अभियुक्तों ने उसे घूंसे मारे। इसके अतिरिक्तकार्यस्थल पर मजदूरों के विरुद्ध जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। 
  • इसके बाद याचिकाकर्त्ता के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 304(2), 132, 221, 121(1), 351(2), और 351(3) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 3(5) और 121(2) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के अधीन प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई। 
  • पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दीयह मानते हुए कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सरकारी कामकाज में बाधा डालने में प्रत्यक्ष और स्पष्ट संलिप्तता को दर्शाते हैं। याचिकाकर्त्ता ने इस आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • RTI कार्यकर्त्ताओं के आचरण पर:न्यायालय ने तथाकथित RTI कार्यकर्त्ताओं की भूमिका पर तीखे मौखिक टिप्पणी करते हुए प्रश्न उठाएजो बिना किसी विधिक अधिकार के स्वयं को सरकारी कार्यों का निगरानीकर्त्ता बताते हैं। न्यायमूर्ति मेहता ने टिप्पणी की कि RTI सक्रियता एक नया व्यवसाय बन गया हैऔर याचिकाकर्त्ता को वैध सरकारी वित्त पोषित निर्माण कार्य में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।        
  • सरकारी कार्यों की निगरानी करने के अधिकार पर:न्यायमूर्ति बिश्नोई ने प्रश्न उठाया कि याचिकाकर्त्ता किस आधार पर सड़क निर्माण की प्रगति की निगरानी कर रहा हैयह देखते हुए कि याचिकाकर्त्ता कोई उच्चतर या पर्यवेक्षी प्राधिकरण नहीं है जो परियोजना के निष्पादन में हस्तक्षेप करने का हकदार हो। 
  • उच्च न्यायालय के आदेश पर:न्यायालय को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं मिलाजिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया था कि प्रथम सूचना रिपोर्ट से लोक सेवक द्वारा आधिकारिक कर्त्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने में अभियुक्तों की प्रत्यक्ष और विशिष्ट संलिप्तता का पता चलता है। तदनुसारविशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी गई। 

सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 क्या है? 

बारे में: 

  • सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अधीन नागरिकों द्वारा सरकार से संबंधित जानकारी के लिये किये गए अनुरोधों का समय पर जवाब देना अनिवार्य है। 
  • इसका मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनानासरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देनाभ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और लोकतंत्र को वास्तविक अर्थों में लोगों के लिये कारगर बनाना है। 

मुख्य उपबंध: 

  • सूचना का अधिकार (धारा 3):अधिनियम के प्रावधानों के अधीन रहते हुएसभी नागरिकों को सूचना का अधिकार है। 
  • लोक प्राधिकरणों के दायित्त्व (धारा 4):लोक प्राधिकरणों को अभिलेखों का रखरखाव और सूचीकरण करना होगाउन्हें उचित समय के भीतर कम्प्यूटरीकृत करना होगाअधिनियमित होने के 120 दिनों के भीतर संगठनात्मक विवरण प्रकाशित करना होगाऔर प्रभावित व्यक्तियों को प्रशासनिक या अर्ध-न्यायिक निर्णयों के कारण प्रदान करने होंगे। 
  • लोक सूचना अधिकारी (धारा 5):प्रत्येक लोक प्राधिकरण को केंद्रीय या राज्य लोक सूचना अधिकारियों को नामित करना होगाउप-विभागीय या उप-जिला स्तर पर सहायक PIO को नामित किया जाएगा।   
  • सूचना के लिये अनुरोध (धारा 6):अनुरोध लिखित रूप मेंइलेक्ट्रॉनिक रूप से या मौखिक रूप से किया जा सकता हैआवेदकों को सूचना मांगने के कारण बताने की आवश्यकता नहीं है। 
  • अनुरोध का निपटान (धारा 7):सूचना 30 दिनों के भीतर प्रदान की जानी चाहियेयदि यह जीवन या स्वतंत्रता से संबंधित हैतो 48 घंटों के भीतरफीस ली जा सकती है। 
  • छूट (धारा 8):राष्ट्रीय सुरक्षाव्यावसायिक निजता और व्यक्तिगत निजता सहित कई आधारों पर प्रकटीकरण से इंकार किया जा सकता हैहालाँकिछूट के बावजूद लोक हित में प्रकटीकरण संभव है। 
  • अस्वीकृति और पृथक्करणीयता (धारा 9-10):कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले अनुरोधों को अस्वीकार किया जा सकता हैजहाँ छूट प्राप्त जानकारी पृथक्करणीय हैवहाँ रिकॉर्ड के शेष भाग तक पहुँच प्रदान की जानी चाहिये 
  • तृतीय पक्षकार को सूचना (धारा 11):तृतीय पक्षकारों से संबंधित या उनके द्वारा प्रदत्त सूचना के प्रबंधन के लिये एक विहित प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 
  • सूचना आयोग (धारा 12-17):केंद्रीय और राज्य सूचना आयोगों का गठन किया जाता हैसूचना आयुक्तों की नियुक्तिकार्यकालवेतन और हटाने के प्रावधान हैं। 
  • आयोगों की शक्तियां (धारा 18):आयोग परिवादों की जांच कर सकते हैं और सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • अपीलें (धारा 19):प्रथम और द्वितीय अपील तंत्र प्रदान किये गए हैंसूचना आयोगों के निर्णय बाध्यकारी हैं।  
  • शास्ति (धारा 20):अनुचित इंकारविलंब या बाधा डालने पर PIO पर शास्ति अधिरोपित की जा सकती हैनिरंतर उल्लंघन के लिये अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।