9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   ज्यूडिशियरी की तैयारी अब हिंदी माध्यम में! दृष्टि ज्यूडिशियरी का नया बैच 22 जून 2026 से शुरू | आज ही एडमिशन लें | ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध |   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / करेंट अफेयर्स

सांविधानिक विधि

उच्चतम न्यायालय के निर्णय भूतलक्षी होते हैं जब तक कि उन्हें स्पष्ट रूप से भावी प्रभाव के लिये निर्धारित न किया गया हो

    «    »
 06-Aug-2026

भारत सरकार एवं अन्य. बनाम श्री देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज 

"यदि उच्चतम न्यायालय के किसी निर्णय में स्पष्ट रूप से यह प्रावधान नहीं है कि यह भविष्य में लागू होगातो यह स्थापित विधि है कि इस न्यायालय के सभी निर्णय भूतलक्षी रूप से लागू होते हैं।" 

न्यायमूर्ति शील नागू और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ नेभारत सरकार और अन्य बनाम श्री देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज (2026)के मामले में दोहराया कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय भूतलक्षी रूप से लागू होता है जब तक कि इसमें स्पष्ट रूप से अन्यथा न कहा गया होऔर कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस निदेश को अपास्त कर दिया जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिये अनुदान योजना का लाभ बढ़ाया गया थाजबकि इस योजना को ग्यारह न्यायाधीशों की संविधान पीठ नेटी.एम.. पाई फाउंडेशन बनाम कर्नाटक राज्य (2002) में असांविधानिक घोषित कर दिया था। 

भारत सरकार और अन्य बनाम श्री देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • उच्चतम न्यायालय के अंतरिम निर्देशों के अनुसार 1995 में शुरू की गई एक अनुदान योजना में कुछ मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अनुदान राशि के संदाय का प्रावधान था। 
  • TMA पाई फाउंडेशन बनाम कर्नाटक राज्य के मामले में ग्यारह न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 31 अक्टूबर, 2002 को अपना निर्णय सुनाते हुए योजना को असांविधानिक घोषित कर दिया। 
  • विवाद इस बात को लेकर उठा कि क्या शैक्षणिक वर्ष 2002-03 में पूरे पाँच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिये अनुदान योजनायोजना के निरस्त किये जाने के बावजूदबरकरार रही। 
  • प्रत्यर्थी संस्था ने तर्क दिया कि "यथास्थिति" का निदेश देने वाले बाद के स्पष्टीकरण आदेश से संकेत मिलता है कि संविधान पीठ का निर्णय भविष्य में लागू होने के लिये थाजिससे मौजूदा लाभार्थियों के लिये योजना को संरक्षित किया जा सके। 
  • अपीलकर्त्ता सरकारों ने तर्क दिया कि TMA पाई फाउंडेशन में संभावित संरक्षण केवल उन सांविधिक प्रावधानों तक सीमित था जिनमें विधायी या नियामक संशोधन की आवश्यकता थीऔर यह अनुदान योजना तक विस्तारित नहीं था। 
  • कर्नाटक उच्च न्यायालय की एकल और खंडपीठ ने रिट याचिका को स्वीकार करते हुए 2002-03 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पूरे पाँच वर्षों के लिये अनुदान राशि के संदाय का निदेश दियाजबकि 2003-04 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को इस लाभ से वंचित कर दिया। 
  • 2002-03 में प्रवेश पाने वाले छात्रों पर भी इस योजना का विस्तार करने के निदेश से व्यथित होकर केंद्र और राज्य सरकारों ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • निर्णयों के भूतलक्षी प्रभाव के संबंध में:न्यायालय ने माना कि जब तक उच्चतम न्यायालय के किसी निर्णय में स्पष्ट रूप से यह न कहा गया हो कि वह भविष्य में लागू होगातब तक विधि की स्थापित स्थिति यह है कि उसके सभी निर्णय भूतलक्षी रूप से लागू होते हैं। 
  • TMA पाई फाउंडेशन के प्रभाव पर:पीठ ने टिप्पणी की कि चूँकि ग्यारह न्यायाधीशों के निर्णय में भावी आवेदन के लिये स्पष्ट रूप से प्रावधान नहीं किया गया थाइसलिये यह योजना 31 अक्टूबर, 2002 को "स्वयं ही समाप्त हो गई"जिससे यह निर्णय की तारीख से ही नहीं अपितु अपनी शुरुआत से ही असांविधानिक हो गई। 
  • उच्च न्यायालय की त्रुटि पर:न्यायालय ने माना कि उच्च न्यायालय ने 2002-03 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर अनुदान योजना का दायरा बढ़ाने में त्रुटि कीजबकि योजना को पहले ही असांविधानिक घोषित किया जा चुका थाऔर यह माना कि योजना के निरस्त होने के बाद ऐसा करना अनुमेय नहीं था। 
  • चरणबद्ध संदाय के संबंध में:न्यायालय ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के लिये पूरे पाँच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये अनुदान राशि का संदाय एक बार में करना अनिवार्य नहीं थाऔर उच्च न्यायालय द्वारा 2002-03 बैच के लिये भी पूरी पाँच वर्षीय राशि जारी करने का निदेश देना गलत था। 
  • अंतिम निर्णय पर:न्यायालय ने वर्ष 2002-03 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पूरे पाँच वर्षों तक अनुदान लाभ देने के उच्च न्यायालय के निदेश को अपास्त कर दियाजबकि वर्ष 2003-04 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को यह लाभ न देने के उच्च न्यायालय के निदेश को बरकरार रखा। तदनुसारअपील आंशिक रूप से मंजूर की गई। 

निर्णयों का भूतलक्षी और भावी संचालन का सिद्धांत क्या है? 

  • भूतलक्षी प्रभावका अर्थ है कि कोई निर्णय उस तारीख से लागू होता है जब संबंधित विधि या अधिकार मूल रूप से अस्तित्व में आया था या जिस घटना से वह संबंधित हैन कि केवल निर्णय की तारीख से।  
  • भावी संचालन (या भावी निरसन) का अर्थ है कि कोई निर्णय केवल उसी तिथि से लागू होता है जिस तिथि को वह सुनाया जाता हैया न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट भविष्य की तिथि सेपूर्ववर्ती विधिक स्थिति के अधीन संपन्न पिछले संव्यवहार को प्रभावित किये बिना। 
  • सामान्य नियम:संविधान के अनुच्छेद 141 के अधीनउच्चतम न्यायालय के निर्णय सामान्यतः भूतलक्षी प्रभाव वाले होते हैंक्योंकि एक निर्णय नई विधि का निर्माण करने के बजाय यह घोषित करता है कि विधि हमेशा से क्या थी 
  • अपवाद:उच्चतम न्यायालय केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही अनुतोष को स्पष्ट रूप से आकार दे सकता है और किसी निर्णय को भविष्य में लागू होने योग्य घोषित कर सकता हैसामान्यतः पहले की विधि स्थिति पर विश्वस करते हुए की गई पिछली कार्रवाइयों को अस्थिर करने से उत्पन्न होने वाली अनुचित कठिनाई या प्रशासनिक अराजकता से बचने के लिये 
  • स्पष्ट घोषणा का भार:यह सिद्धांत न्यायालय पर ही यह भार डालता है कि वह स्पष्ट रूप से बताए कि कोई निर्णय भविष्य में किस प्रकार लागू होगाऐसी स्पष्ट घोषणा के अभाव मेंन्यायालयों और अधिकारियों को भूतलक्षी अनुप्रयोग मान लेना चाहिये 

भारत के संविधान का अनुच्छेद 141 

  • आजादी के बादजब हमारा संविधान लागू हुआतोअनुच्छेद 141 को लागू किया गयाजिसनेभारतीय विधिक प्रणाली में न्यायिक पूर्व निर्णयों की स्थिति को मजबूत किया। 
  • अनुच्छेद 141 में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा द्वारा घोषित विधि भारत के भूभाग के भीतर सभी न्यायालयों पर बाध्यकारी होगी 
  • घोषित विधि को विधि के एक सिद्धांत के रूप में समझा जाना चाहिये जो उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए किसी निर्णयया विधि के निर्वचनया निर्णय से उत्पन्न होता हैजिसके आधार पर मामले का निर्णय किया जाता है। 
  • अनुच्छेद 141 में ऐसा कोई अपवाद या उपबंध नहीं है जो उच्चतम न्यायालय को इस संबंध में टिप्पणी करने की अनुमति देता हो कि किसे पूर्व निर्णय के तौर पर नहीं माना जाएगा। 
  • एक बार निर्णय सुना दिये जाने के बादउच्चतम न्यायालय की भूमिका वहीं समाप्त हो जाती हैऔर अनुच्छेद 141 लागू हो जाता है। 
  • उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय पूर्णतः बाध्यकारी होता है। 
  • निर्णय का केवल निर्णय का आधार (ratio decidendi) वाला भाग ही बाध्यकारी होता है और समान विवाद्यकों और तथ्यों पर आधारित विधिक प्रश्नों का निर्णय करते समय इसे ध्यान में रखा जाएगा।