9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से






करेंट अफेयर्स और संग्रह

होम / करेंट अफेयर्स और संग्रह

सांविधानिक विधि

अनुच्छेद 227 की अधिकारिता के प्रयोग के सिद्धांत

 04-May-2026

नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अन्य बनाम बी. गुरप्पा नायडू और अन्य 

"पर्यवेक्षी अधिकारिता का प्रयोग करने वाला उच्च न्यायालयप्रथम अपील न्यायालय के रूप में कार्य नहीं करता है कि वह चुनौती दिये गए निर्णय के आधार पर साक्ष्य या तथ्यों का पुनर्मूल्यांकन करे। पर्यवेक्षी अधिकारिता का उद्देश्य अंतिम निर्णय के न्यायसंगत या समर्थित होने पर तथ्य की प्रत्येक त्रुटि या यहाँ तक ​​कि विधिक कमी को भी सुधारना नहीं है।" 

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया 

स्रोत: उच्चतमन्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय की एक खंडपीठजिसमें न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारी शामिल थेनेनंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अन्य बनाम बी. गुरप्पा नायडू और अन्य (2026) के मामले में, उच्च न्यायालय के उस आदेश को अपास्त कर दियाजिसमें निष्पादन न्यायालय द्वारा निर्धारित प्रतिकर की राशि को कम कर दिया गया थायह मानते हुए कि उच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 227 के अधीन अपने पर्यवेक्षी अधिकारिता की संकीर्ण सीमाओं का उल्लंघन किया था। 

  • न्यायालय ने दोहराया कि अनुच्छेद 227 के अधीन अधिकारिता का प्रयोग करने वाला उच्च न्यायालय किसी मामले की गुण-दोष की पुन: परीक्षा नहीं कर सकता या अधीनस्थ न्यायालय के उचित निर्णय के स्थान पर अपना स्वयं का दृष्टिकोण प्रतिस्थापित नहीं कर सकताऔर ऐसी अधिकारिता अनुचित अधिकारिता ग्रहणअधिकारिता के घोर दुरुपयोगअधिकारिता का प्रयोग करने से अनुचित इंकार को सुधारने तक ही सीमित है। 

नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अन्य बनाम बी. गुरप्पा नायडू और अन्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • 2007 मेंनंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (NICE) और बेंगलुरु के भूस्वामियों के बीच एक समझौता हुआजिसके अधीन NICE ने एक सड़क परियोजना के लिये उनकी भूमि का एक भाग अधिग्रहित कर लिया था। 
  • समझौते की शर्तों के अधीन, NICE प्रभावित भूस्वामियों को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने या सरकारी दिशानिर्देश मूल्य के आधार पर गणना किये गए प्रतिकर का संदाय करने के लिये बाध्य था। 
  • NICE वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने में असफल रहाजिसके बाद भूस्वामियों ने समझौते को लागू कराने और प्रतिकर के संदाय के लिये निष्पादन न्यायालय से संपर्क किया। 
  • निष्पादन न्यायालय ने उचित विचार-विमर्श के बाद प्रतिकर की राशि 1,000 रुपए प्रति वर्ग फुट निर्धारित की। 
  • NICE ने संविधान के अनुच्छेद 227 के अधीन अपने पर्यवेक्षी अधिकारिता का हवाला देते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष इस निर्णय को चुनौती दी। 
  • उच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 227 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुआवजे को घटाकर ₹500 प्रति वर्ग फुट कर दियाजिससे उसने निष्पादन न्यायालय के आकलन के स्थान पर अपना स्वयं का आकलन लागू कर दिया। 
  • इस कटौती से व्यथित होकर, NICE ने उच्चतम न्यायालय में अपील का विकल्प चुना। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • अनुच्छेद 227 की अधिकारिता की प्रकृति और दायरे पर:न्यायालय ने माना कि अनुच्छेद 227 के अधीन अधीक्षण की शक्ति का प्रयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिये जब तक कि न्यायालय या अधिकरण में निहित न होने वाली अधिकारिता का अनुचित रूप से ग्रहण न किया गया होअधिकारिता का घोर दुरुपयोग न हुआ होया विधिवत रूप से निहित अधिकारिता का प्रयोग करने से अनुचित इंकार न किया गया हो। 
  • पर्यवेक्षी और अपीलीय अधिकारिता के बीच अंतर पर:न्यायालय ने इस बात पर बल दिया कि उच्च न्यायालयअनुच्छेद 227 के अधीन कार्य करते हुएअपीलीय न्यायालय के रूप में अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकता या अधीनस्थ न्यायालय के निर्णय के स्थान पर अपना स्वयं का निर्णय नहीं दे सकता। उच्च न्यायालय के लिये उस त्रुटि को सुधारना संभव नहीं है जो अभिलेख में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती। 
  • साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन पर:न्यायालय ने यह माना कि पर्यवेक्षी अधिकारिता उच्च न्यायालय को उन साक्ष्यों या तथ्यों का पुनर्मूल्यांकन या पुन: मूल्यांकन करने की अनुमति नहीं देता जिन पर चुनौती दी गई निर्णय आधारित है। इस अधिकारिता का उद्देश्य तथ्यों की प्रत्येक त्रुटि या विधिक कमी को सुधारना नहीं हैजहाँ अंतिम निर्णय अन्यथा न्यायसंगत या समर्थित हो। 
  • हस्तक्षेप की सीमाएँ:न्यायालय ने यह माना कि उच्च न्यायालय किसी अधीनस्थ न्यायालय के उचित निर्णय को केवल इसलिये अपने मत से प्रतिस्थापित नहीं कर सकता क्योंकि वह उस निष्कर्ष से असहमत है। निष्पादन न्यायालय द्वारा अपनाए गए मत के विपरीत कोई वैकल्पिक मत अपनाकरउच्च न्यायालय अनुच्छेद 227 के अंतर्गत अनुमत जांच की संकीर्ण और सीमित सीमाओं का उल्लंघन करता है। 
  • वर्तमान मामले के तथ्यों के आधार पर:न्यायालय ने पाया कि निष्पादन न्यायालय ने तर्कसंगत निर्धारण के माध्यम से प्रतिकर की राशि 1,000 रुपए प्रति वर्ग फुट निर्धारित की थी और इसमें कोई अधिकारिता संबंधी त्रुटि नहीं हुई थी। उच्च न्यायालय ने प्रतिकर की राशि को पुनः निर्धारित करके और उसे घटाकर 500 रुपए प्रति वर्ग फुट करकेप्रभावी रूप से एक अपीलीय न्यायालय के रूप में कार्य किया और निष्पादन न्यायालय के निर्णयों को संशोधित कियाजो अनुच्छेद 227 के अधीन अस्वीकार्य था। तदनुसारउच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश को अपास्त कर निष्पादन न्यायालय के अवधारण को बहाल कर दिया। अपील मंजूर कर ली गई। 

भारत के संविधान का अनुच्छेद 227 क्या है? 

  • यह अनुच्छेदसंविधान केभाग के अंतर्गत निहित हैजोउच्च न्यायालय द्वारा सभी न्यायालयों पर अधीक्षण की शक्ति से संबंधित है। 
  • यह प्रकट करता है की- 
    • खंड (1) में कहा गया है कि प्रत्येक उच्च न्यायालय को उन सभी न्यायालयों और अधिकरणों पर अधीक्षण का अधिकार होगा जिनके संबंध में वह अधिकारिता का प्रयोग करता है। 
    • खंड (2) में कहा गया है कि पूर्वगामी उपबंध की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिनाउच्च न्यायालय निम्नलिखित कार्य कर सकता है— 
      • ऐसे न्यायालयों से विवरणी मंगा सकेगा 
      • ऐसे न्यायालयों की पद्धति और कार्यवाहियों के विनियमन के लिये साधारण नियम और प्ररूपबना सकेगा और निकाल सकेगा तथा विहित कर सकेगा 
      • ऐसे न्यायालयों के अधिकारियों द्वारा राखी जाने वाली वाली पुस्तकों, प्रविष्टियों और लेखाओं के प्ररूप विहित कर सकेगा 
    • उच्च न्यायालय उन फीसों की सारणियां भी स्थिर कर सकेगा जो ऐसे न्यायालयों के शैरिफ को तथा सभी लिपिकों और अधिकारियों को तथा उनमें विधि-व्यवसाय करने वाले अटर्नियोंअधिवक्ताओं और प्लीडरों को अनुज्ञेय होंगी।  
    • परंतु खंड (2) या खंड (3) के अधीन बनाए गए कोई नियमविहित किये गए कोई प्ररूप या स्थिर की गई कोई सारणी तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के उपबंध से असंगत नहीं होगी और इनके लिये राज्यपाल के पूर्व अनुमोदन की अपेक्षा होगी।  
    • खंड (4) में कहा गया है कि इस अनुच्छेद की कोई बात उच्च न्यायालय को सशस्त्र बलों से संबंधित किसी विधि द्वारा या उसके अधीन गठित किसी न्यायालय या अधिकरण पर अधीक्षण की शक्तियां देने वाली नहीं समझी जाएगी।  

सिविल कानून

विलंबित आक्षेप डिक्री के निष्पादन को रोक नहीं सकता

 04-May-2026

चलानी जिनिंग एंड प्रेसिंग फैक्ट्री बनाम कमल 

"आक्षेप करने वाली महिला ने यह दावा किया है कि वह प्रारंभ से ही उक्त संपत्ति में रह रही थीइसलिये वह निष्पादन कार्यवाही से अनभिज्ञता का बहाना नहीं कर सकती और बेदखली की धमकी मिलने तक उचित आक्षेप दर्ज कराने में विलंब नहीं कर सकती।" 

न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय की एक खंडपीठजिसमें न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन शामिल थेनेचलानी जिनिंग एंड प्रेसिंग फैक्ट्री बनाम कमल (2026) के मामले मेंबॉम्बे उच्च न्यायालय (औरंगाबाद पीठ) के उस आदेश को अपास्त कर दियाजिसने निष्पादन न्यायालय और प्रथम अपीलीय न्यायालय के समवर्ती निर्णयों में हस्तक्षेप किया थाजिनमें से दोनों ने डिक्री के निष्पादन पर विलंबित आक्षेप पर विचार करने से इंकार कर दिया था। 

  • न्यायालय ने यह माना कि कोई पर-पक्षकार जिसे डिक्री और चल रही निष्पादन कार्यवाही की पूर्व जानकारी थीवह केवल वसूली में बाधा डालने के लिये निष्पादन के उन्नत प्रक्रम में नया आक्षेप नहीं उठा सकताक्योंकि ऐसा आचरण डिक्री के प्रवर्तन को रोकने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। 

चलानी जिनिंग एंड प्रेसिंग फैक्ट्री बनाम कमल (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • ऋण संव्यवहार से उत्पन्न बकाया राशि की वसूली के लिये अपीलकर्त्ता-डिक्रीदार के पक्ष में 2017 में एक डिक्री पारित की गई थी। 
  • यह ऋण एक पारिवारिक व्यवसाय के लिये लिया गया था जिसमें प्रत्यर्थी-निर्णीतऋणी और उसके परिवार के सदस्यजिनमें उसकी माता भी शामिल थीसक्रिय रूप से शामिल थे। 
  • संदाय में व्यतिक्रम होने परअपीलकर्त्ता ने संबंधित संपत्ति के विरुद्ध डिक्री को लागू करने के लिये निष्पादन कार्यवाही शुरू की। 
  • निष्पादन की कार्यवाही लगभग नौ वर्षों तक लंबित रहीजिसके दौरान निर्णीतऋणी द्वारा या उसकी ओर से कई आक्षेप दायर किये गये - जिनमें से प्रत्येक पर निष्पादन न्यायालय द्वारा विचार किया गया और उसे खारिज कर दिया गया। 
  • निष्पादन के काफी उन्नत प्रक्रम मेंजब बेदखली का खतरा आसन्न हो गयातो मूल निर्णीतऋणी की माता ने आदेश 21 नियम 97 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन एक नया आक्षेप दर्ज किया जिसमें विषय संपत्ति में एक स्वतंत्र 1/3 अंश का दावा किया गया। 
  • डिक्रीदार ने आक्षेप का विरोध करते हुए तर्क दिया कि आक्षेपकर्त्ता प्रारंभ से ही संपत्ति में रह रहा था और मूल वाद और लंबी निष्पादन कार्यवाही दोनों से पूरी तरह अवगत थाऔर यह आक्षेप विलंबितदुर्भावनापूर्ण और वसूली में विलंब करने के लिये रणनीतिक रूप से उठाया गया था 
  • निष्पादन न्यायालय और प्रथम अपीलीय न्यायालय दोनों ने विलंबित आक्षेप को खारिज कर दिया। 
  • यद्यपिबॉम्बे हाई कोर्ट (औरंगाबाद पीठ) ने आक्षेप को मंजूर कर लियाजिसके बाद डिक्रीदार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • निष्पादन पर विलंबित आक्षेपों के संबंध में:न्यायालय ने माना कि पर-पक्षकार द्वारा किसी डिक्री के निष्पादन पर विलंबित आक्षेप उठाना अग्राह्य हैजबकि उस पक्षकार को पहले ही डिक्री और निष्पादन कार्यवाही की उचित जानकारी और अवसर प्राप्त हो चुका था। इस प्रकार का आक्षेपजो केवल तब उठाया जाता है जब बेदखली आसन्न हो जाती हैप्रवर्तन को रोकने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। 
  • आक्षेपकर्त्ता के आचरण पर:न्यायालय ने पाया कि आक्षेपकर्त्ता ने यह दावा किया है कि वह प्रारंभ से ही विवादित संपत्ति में रह रही थीइसलिये वह निष्पादन कार्यवाही से अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकती। वाद 2017 में तय हुआ था और निष्पादन नौ वर्षों से लंबित थाजिसके दौरान कई आक्षेप उठाए गए - जिनमें से सभी को खारिज कर दिया गया। इस स्तर पर निर्णीतऋणी की माता द्वारा एक तिहाई अंश का दावा करते हुए उठाया गया नया आक्षेपपरिवार के संयुक्त व्यवसाय संचालन से संबंधित स्वीकृत तथ्यों के विपरीत है। 
  • प्रथम दृष्टया सबूत के अभाव में:न्यायालय ने पाया कि संबंधित संपत्ति के सह-स्वामित्व के दावे को प्रथम दृष्टया सिद्ध करने के लिये कोई सामग्री प्रस्तुत नहीं की गई थीऔर अभिलेखों में विद्यमान स्पष्ट तथ्य ऐसे दावे के विरुद्ध थे। दावे के मान्य होने की मात्र संभावना साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने का औचित्य नहीं थी। 
  • निचले न्यायालयों के आदेशों को बहाल करना:उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखने का कोई कारण न पाते हुएन्यायालय ने विवादित आदेश को अपास्त कर दिया और निष्पादन न्यायालय और प्रथम अपीलीय न्यायालय के उन समवर्ती आदेशों को बहाल कर दिया जिनमें आक्षेप को खारिज किया गया था। न्यायालय ने निदेश दिया कि यदि संपत्ति अभी तक सौंपी नहीं गई हैतो निष्पादन न्यायालय द्वारा उसे शीघ्र खाली कराकर अपीलकर्त्ता को सौंप दिया जाए। 

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के आदेश 21 नियम 97 क्या है? 

  • आदेश 21 नियम 97 स्थावर संपत्ति पर कब्जा करने में प्रतिरोध या बाधा के दौरानडिक्रीदारों या नीलामी क्रेताओं को प्रतिरोध का सामना करनेपर विधिक उपचार प्रदान करता है । 
  • व्यथित पक्षकार को प्रतिरोध या बाधा के बारे में परिवाद करते हुए न्यायालय में एक विशिष्ट आवेदन दाखिल करना होगा। 
  • ऐसा आवेदन प्राप्त होने परन्यायालय को पृथक् वाद दायर करने की आवश्यकता के बजाय संक्षिप्त कार्यवाही के माध्यम से मामले का निपटारा करना होगा। 
  • यह उपबंध न्यायालयों को अपने ही आदेशों के निष्पादन में बाधा डालने वाली समस्याओं को दूर करने का अधिकार देकर न्यायालयी निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करता है। 
  • न्यायालय यह अवधारित करेगा कि प्रतिरोध उचित है या नहीं और वैध कब्जे को सुनिश्चित करने के लिये उचित आदेश पारित कर सकता है।